फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमलू के परिवार की कानूनी मदद करेगी कांग्रेस - कुमारी सैलजा

विज्ञापन
Congress will help Ramlu's family legally: Kumari Selja - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी की लीगल सेल की तरफ से रमलू के परिवार की मदद की जाएगी। इसके लिए पार्टी के लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल उनकी ओर से केस निशुल्क लड़ेंगे। सैलजा ने कहा कि जिस प्रकार बहुत गरीबी हालात में ये लोग रह रहे हैं। रमलू के भाई व उसके 11 बच्चों की परवरिश को लेकर सरकार को कोई निर्णय लेना चाहिए। रमलू की विधवा को सरकारी नौकरी देनी चाहिए, ताकि ये लोग अपना पेट पाल सकें। वे गांव डाटा में पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले में पहले कुछ था, लेकिन अब मामला कुछ और निकला है। पुलिस ने तत्परता दिखाकर अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर बहुत अच्छा किया, मगर अभी भी कुछ पहलू हैं, जहां पुलिस को काम करना है। परिजनों ने इस घटना में और भी लोगों के शामिल होने की बात कही है। ये लोग बहुत ही गरीबी की हालत में अपना जीवन बसर कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक मदद के साथ बच्चों के भविष्य की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। परिवार व ग्रामीणों की जो रमलू की विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग है, उसके लिए मैं मुख्यमंत्री से मिलकर अपील करूंगी। इस दौरान उनके साथ डॉ. अजय चौधरी, जिला पार्षद रमेश श्योराण, पूर्व सरपंच अनिल मोर, संदीप काजल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें