फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भाई की गाड़ी तोड़ी, रिवाल्वर छीनकर पीटा

Thu, 12 Dec 2013 08:07 PM IST
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया के मेन बाजार में जमीन विवाद में कुछ युवकाें ने कांग्रेेस नेता सुखपाल सिंह के भाई जगविंद्र सिंह की गाड़ी तोड़ दी। आरोपियों ने जगविंद्र की पिस्तौल छीनकर उसकी पिटाई की और हवाई फायरिंग करके वहां से फरार हो गए। वहीं, देर शाम आरोपी पक्ष के तीन लोग जब रतिया के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल होने आए तो उन्हें वहां पहले से ही मौजूद नेता पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस हमले में कमाना का पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गई। डीएसपी विजय सिंह जाखड़ भी मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी ली। 


गांव महमदकी निवासी कांग्रेेस नेता सुखपाल सिंह के भाई जगविंद्र सिंह का जमीन को लेकर गांव कमाना निवासी लक्की के साथ विवाद चल रहा है। जगविंद्र सिंह वीरवार शाम को अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ गाड़ी में रतिया शॉपिंग करने के लिए आया था।
विज्ञापन


इस दौरान जगविंद्र ने अपनी गाड़ी डीएवी स्कूल के पास खड़ी कर दी। इसी दौरान लक्की अपने साथियाें के साथ वहां पहुंचा और लाठियाें व डंडाें से गाड़ी के शीशे तोड़कर मारपीट करते हुए जगविंद्र की पिस्तौल छीनकर हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। मारपीट में जगविंद्र घायल हो गया।

उसे रतिया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी पक्ष के लक्की, अमरिंदर और कमाना का पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी में भर्ती होने लगे। इस पर जगविंद्र पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें स्वर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 
कार्यवाहक थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें