फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दी मृतक रमलू के परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता

विज्ञापन
रमलू के पीड़ित परिवार को सहायता राशि की एफडीआर देते कांग्रेस कमेटी के सदस्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपनी तरफ और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के सहयोग से गांव डाटा में एक साजिश के तहत मारे गए रमलू के परिवार को तीन लाख एक हजार की सहायता राशि मुहैया कराई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. अजय चौधरी, एचपीएससी के पूर्व सदस्य चौधरी जगन्नाथ एवं कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने मंगलवार को मृतक रमलू की पत्नी कृष्णा देवी व उनके परिवार से मुलाकात कर सहायता राशि की एफडीआर भेंट की। बता दें कि डाट गांव के ही राममेहर ने रमलू को गाड़ी में जिंदा जलाकर अपनी हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

एडवोकेट खोवाल ने कहा कि मृतक रमलू का परिवार अत्यंत तंगहाली में गुजर बसर कर रहा है, ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार की सुध लेनी चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सरकारी सहायता दी जानी चाहिए। इस मौके पर छांगेराम वाल्मीकि प्रधान, गोपीराम प्रधान बावरिया समाज, सुमेर सिंह डाटा, बारिश, कृष्ण कुमार, साहिल लाडुना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें