फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 50 फीट गहरी खाई में गिरी छात्रा की हालत में सुधार, सेल्फी लेते समय हुआ था हादसा

Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पृथ्वीराज चौहान किले से करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरी सोरखी निवासी छात्रा अंजलि की हालत में सुधार है। सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से छात्रा हादसे का शिकार हो गई थी। वीरवार को किला बाजार पुलिस ने हिसार के अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा के बयान दर्ज किए। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अंजलि हिसार के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार, वह किला घूमने गई थी। इसी दौरान सेल्फी लेते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह किले से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही किला बाजार चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान राजेश, एक फौजी और एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
होमगार्ड जवान राजेश ने बताया कि एक युवक ने उन्हें किले के नीचे छात्रा के गिरने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर छात्रा काफी नीचे घायल अवस्था में दिखाई दी। इसके बाद वे नीचे उतरे और छात्रा को संभालकर करीब 30 फीट ऊपर तक लेकर आए। सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किला बाजार चौकी प्रभारी अनिल ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। छात्रा के अनुसार सेल्फी लेते समय हादसा हुआ। सोरखी के सरपंच प्रतिनिधि योगेश ने भी बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें