समाधान शिविर में शिकायते सुनते तहसीलदार अनिल कुमार।
हांसी। उपमंडल परिसर में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में मंगलवार को कुल 4 शिकायत प्राप्त हुई। दो शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा दिखाने के संदर्भ में थी। जिससे शिकायतकर्ताओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
वार्ड-14 निवासी विश्वजीत ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में जाति वेरिफाई नहीं हो रही। उन्होंने इस संबंध में अपनी समस्या समाधान शिविर में रखी। तहसीलदार ने मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान करवाया। दो शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा दिखाने से संबंधित थी। थुराना के राजेश और भाटला गांव से बबिता ने बताया कि पीपीपी में उनके परिवार की वार्षिक आय ज्यादा दिखाए जाने की समस्या रखी। जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तहसीलदार ने दोनों शिकायतों की सुनवाई करके संबंधित को जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आय को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारी के पास भिजवा दिया गया है। पिछले दिनों समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।