फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लॉगआउट करना भूला, पत्नी चैट डाटा निकाल पहुंची थाने

Mon, 08 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच अनबन के चलते अजीब व रोचक शिकायतें सुनने को मिल रहीं हैं। इनमें एक शिकायत सुन लोग हतप्रभ रह जाते हैं। दरअसल हुआ यूं कि पति जीमेल लॉग आउट करना भूला, तो पत्नी ने पीछे से महिला मित्र से चैटिंग का डाटा और फोटो निकाली तथा पहुंच गई पति के खिलाफ शिकायत देने महिला थाना।
विज्ञापन


पति को कसूरवार व खुद को बेकसूर साबित करने के लिए उसने थाना परिसर स्थित महिला संरक्षण अधिकारी के सामने चैटिंग का प्रिंट ही रख दिया। यह तो एक बानगी है, ऐसी और अजीब शिकायतें सामने आई हैं।

सालभर में आई 791 शिकायतें
पिछले सालभर में महिला संरक्षण अधिकारी ऑफिस में कुल 791 शिकायतें आई। इनमें से 375 मसलों में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

285 मसले घरेलू हिंसा के थे। इनमें 53 ने केस दर्ज कराया और 55 मसले पीड़ित की स्वेच्छा से कोर्ट चले गए। छह मामलों में शिकायत के तुरंत बाद सुलह हो गई। इसके अलावा 16 शिकायत पेंडिंग हैं। शिकायतों में चरित्र पर संदेह करना, दहेज मांगना, मायके वाले पक्ष का घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करना समेत अनेक कारण बताए गए हैं।
विज्ञापन


केस 1
एक मामला ऐसा भी सामने आया है कि एक पति अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर कुंडी पर ताला लगाकर चला जाता है। पूरा पूरा दिन पत्नी घर के अंदर बंद रहती है। न कहीं आ जा सकती है और न ही किसी से बात कर सकती है। ऐसा पति पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कर रहा। पत्नी खुद को बेकसूर बता रही है।

केस 2
दूसरा मामला भी पत्नी के चरित्र पर शक करने को लेकर है। पत्नी जब घर से दूध लेने के लिए निकलती है तो पति झाड़ियों के पीछे छुप छुप कर देखते हैं। हैरानी की बात है कि दंपति कोई नव विवाहित नहीं है। इनके बच्चे भी जवान हो चुके हैं मगर पति पत्नी को एक दूसरे पर विश्वास नहीं है।

केस 3
तीसरा केस ऐसा है जिसमें पत्नी को फोन पर बात करने की अनुमति तो है मगर वह हैंड फ्री करके बात करेगी। पति का कहना है कि पत्नी के परिवार के लोग उसे फोन पर बहका देते हैं जिससे उनके घर में झगड़ा होता है। दोनों एक दूसरे पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।

कुछ अजीब शिकायतें ये भी

युवती बोली, पति ड्रिंक कर आता है और खर्चा नहीं देता। महिला बोली कई बार पति घर को बाहर से ताला लगाकर जाता है। पति बोला, पत्नी पीछे से पड़ोसी से करती है बात, दाल में काला है। पति बोला पत्नी के पास मोबाइल है, मेरी गैर मौजूदगी में किसी से करती है बात, फिर फोन छुपा देती है।


हमारा प्रयास घर बसाने का होता है। हमारे पास आने वाले परिवादों को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की जाती है। दोष पता चलने पर संबंधित पक्ष को समझाया जाता है। हम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराते हैं। हालांकि महिलाओं में हकों के प्रति जागृति आ रही है, मगर अभी और सुधार की गुंजाइश है। - बबीता चौधरी, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें