फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के खिलाफ आदमपुर थाने में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर कथित टिप्पणी के विरोध में कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों और बिश्नोई समाज के लोगों ने वीरवार को आदमपुर थाने में भाजपा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राकेश कुमार बिश्नोई, मुनीष एलावादी और राजेश कुमार का कहना है कि रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और चंद्रमोहन पर चुनाव जीतने के लिए बदमाशी करने जैसे आरोप लगाए थे। इस मामले में हिसार में बिश्नोई सभा की ओर से पंचायत बुलाई गई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि रेखा शर्मा को 5 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। तय समय सीमा में माफी नहीं मांगने के बाद अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया गया है।
विवादित टिप्पणी पर रेखा शर्मा माफी मांगे: समिति
हिसार। भगवान परशुराम जन सेवा समिति के संस्थापक प्रधान योगेन्द्र शर्मा और संरक्षक पूर्व पार्षद पंकज दीवान ने एक बयान में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा चौधरी भजनलाल के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि रेखा शर्मा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता मनोज राठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी अमर्यादित है। रेखा शर्मा ने अपनी मर्जी से ऐसा कहा होता तो भाजपा अब तक उन पर कार्रवाई कर चुकी होती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें