फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साझा बाजार शुरू, महिला स्वयं सहायता समूह बेच सकेंगी अपना सामान

विज्ञापन
गोबर के बने दीये दिखाती सरल ग्रुप से अल्का शर्मा।
विज्ञापन
हिसार। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक नई शुरुआत के रूप में साझा बाजार का उद्घाटन किया गया है। इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को पोटा केबिन उपलब्ध कराए गए हैं, जहां वे अपने बनाए सामान को बेच सकेंगी। वहीं, नगर निगम द्वारा शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत रखवाए गए पोटा केबिनों में सर्दी के मौसम में रैन बसेरे का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए साझा बाजार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिला समूहों को पोटा केबिन मुहैया कराए जाएंगे, ताकि वे अपनी वस्तुओं को बेच सकें। ग्रीन स्कवेयर मार्केट में एक पोटा केबिन स्थापित किया गया है, जिसे ठसका गांव के सरल ग्रुप को सौंपा गया है। अब यह ग्रुप इस पोटा केबिन में अपने सामान का विक्रय कर रहा है।
गोबर के दीये, धूप, और अगरबत्ती बना रहा है सरल ग्रुप
सरल ग्रुप की सदस्य अल्का शर्मा ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाएं हैं, जो गोबर के दीये, धूप, अगरबत्ती और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करती हैं। ये महिलाएं अपने उत्पाद मेलों में बेचती हैं और लोगों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करती हैं। उनका समूह न केवल आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि परिवार के आर्थिक खर्च में भी योगदान दे रहा है। अब यह समूह सूरजकुंड मेला में भी अपना सामान बेचने जाएगा। अल्का शर्मा ने इस योजना को महिला समूहों के लिए लाभकारी बताया और कहा कि इससे उन्हें बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

निगम के पोटा केबिन में चल रहे रैन बसेरे
वहीं, नगर निगम ने शहरी आजीविका मिशन के तहत मधुबन पार्क और पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के पास पोटा केबिन स्थापित किए थे, जिन्हें करीब एक साल पहले रखा गया था। हालांकि, अब तक ये पोटा केबिन महिला स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। सर्दी के मौसम में इन पोटा केबिनों का इस्तेमाल रैन बसेरों के रूप में किया जा रहा है।
-
ये साझा बाजार ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू किया गया है। निगम की तरफ से भी जल्द ही पोटा केबिन को महिला स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा। - सुनील वर्मा, एपीओ, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें