फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गंगवा से मिली समिति, यमुना सिस्टम से अतिरिक्त पानी दिलाने की मांग

विज्ञापन
मंत्री रणबीर गंगवा से मिलते संयुक्त जल संघर्ष समिति पदाधिकारी।
विज्ञापन
हिसार। संयुक्त जल संघर्ष समिति के सदस्य हिसार को यमुना सिस्टम से अतिरिक्त पानी दिलवाने के लिए सोमवार को मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मिले। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पश्चिम यमुना नहर में पानी उनकी चैनलों की आपूर्ति से बहुत ज्यादा है। सिरसा ब्रांच व हांसी ब्रांच से अतिरिक्त पानी लेकर हिसार और भिवानी जिलों के टेल एरिया को अतिरिक्त पानी दिलवाया जाए। बालसमंद ब्रांच और बरवाला ब्रांच में 100 क्यूसिक पानी चोरी हो रहा है। उसके लिए स्पेशल पेट्रोलिंग लगाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त जल संघर्ष समिति और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाए और भाखड़ा बरवाला ब्रांच को जगह-जगह अवैध पंक्चर कर पानी काटे जाने से टेल तक आपूर्ति नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 गांव को पंप हाउस से पानी देने के लिए प्रोजेक्ट चालू है जिस पर विभाग के करीब 26 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
इसके बावजूद 6 गांव किरतान, बालसमंद, बुड़ाक, सरसाना, बासड़ा व गोरछी आदि किसी भी गांव में पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। समिति पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने आश्वस्त किया कि हिसार को यमुना सिस्टम से अतिरिक्त पानी दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर इसका प्रयास करें।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में प्रधान विजेन्द्र बैनीवाल, उपप्रधान सतबीर झाझड़िया, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेन्द्र आर्य, दिलबाग हुडडा, अनिल भादू, दलबीर बैनीवाल,कपूर सिंह आर्य सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें