फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने ज्वाइन करते ही ली वेलकम मीटिंग, अधिकारियों की हुई खिंचाई

Fri, 17 Mar 2017 12:10 AM IST
Amarujala bureau/ Hisar
विज्ञापन
Welcoming the official
विज्ञापन
नगर निगम में नए कमिश्नर की ज्वाइनिंग के साथ ही वेलकम मीटिंग में अधिकारियों की क्लास लग गई। कमिश्नर अशोक बंसल ने अधिकारियों को साफ कहा कि पहले मुझे यहां का स्ट्रक्चर बताओ। हां अगर किसी को कहीं काम में दिक्कत है तो मुझे बता देना, बाद में मैं कुछ नहीं सुनूंगा। कोई गलत काम मुझे बर्दाश्त नहीं। 
विज्ञापन

वेलकम मीटिंग में ही उन्होंने तीन ब्रांचों के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। पहले बिल्डिंग इंस्पेक्टर को कहा कि शहर में कहां कितनी एंक्रोचमेंट है। कितनी बिल्डिंग सील है, उनकी डिटेल बताओ। उन्होंने सीधे सवाल किया कि ये बिल्डिंग आप लोग सील भी कर देते हो और बाद में खोल भी देते हो, ये क्या सिस्टम है। साफ कह रहा हूं अगर कहीं गड़बड़ है तो उसे सुधार लो। अगर मैंने बिल्डिंग सील की तो वो किसी हालात में नहीं खुलेगी। उन्होंने दोबारा होने वाली मीटिंग में पूरी डिटेल लेकर उपस्थित होने की बात कही। हालांकि कई सवालों के बिल्डिंग इंस्पेक्टर जवाब नहीं दे पाए। हाउस टैक्स को लेकर भी कहा कि मुझे टैक्स की 100 प्रतिशत रिकवरी चाहिए। मीटिंग के दौरान कुछ पार्षद भी उनके कार्यालय में वेलकम के लिए गए। 
लैंड ऑफिसर से बोले, निगम की कितनी जमीन
कमिश्नर अशोक बंसल ने एलओ से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि आपके पास क्या क्या काम है। निगम की कितनी जमीन है, कहां कहां है इसकी जानकारी बताओ। एलओ ने कुछ बताई इसी दौरान उन्होंने कहा कि ये क्या सिस्टम है आप लोग डि मार्केशन के लिए तहसीलदार को लिखते हो। जब पूरा रिकॉर्ड नगर निगम में है तो वहां क्यों, ये गलत है। एलओ भी हालांकि कोई खास जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


वार्ड वाइज होगी चेकिंग
सीएसअसाई और एसआई को कमिश्नर ने शहर की सफाई को लेकर खूब फटकारा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई में काफी कमियां हैं। ये वाहनों के रजिस्ट्रेशन में देरी क्यों हुई और जुर्माना क्यों लगा। इस पर सीएसआई ने कहा कि जुर्माना नहीं लगा साहब। डीसी साहब ने बोल दिया था,  इसलिए नहीं लगा। इस पर कमिश्नर ने कहा कि ये गलत बोल रहे हो आप ,जुर्माना तो जरूर लगेगा। चाहे डीसी साहब बोले या कोई और। आप झूठ क्यों बोल रहे हो। इस पर उन्होंने फिर बात घुमा दी और कहा कि साहब कम लगा है, ज्यादा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि अब लापरवाही सहन नहीं होगी आज पहला दिन है, मगर ये बता दूं कि मुझे ये मंजूर नहीं कि दरोगा काम नहीं कर रहा या सफाई कर्मचारी। मैं वार्ड वाइज जाकर काम चेक करूंगा। सफाई कर्मचारी से भी पूछ सकता हूं। किस वार्ड में कितने कर्मचारी लगे हैं, यह डिटेल मुझे उपलब्ध कराओ।

स्ट्रीट लाइट को पूछी शिकायत निपटान की प्रक्रिया
स्ट्रीट लाइटों की शिकायत निपटान के बारे में नए कमिश्नर ने पूछताछ की। कहा कि कैसे शिकायत आती हैं और कितने समय में लाइटें ठीक हो जाती हैं। इस पर जेई रामदिया ने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों का मोबाइल नंबर पब्लिक के पास है। सीधी कॉल आती है, कुछ पार्षदों के माध्यम से आ जाती हैं। 24 घंटे में स्ट्रीट लाइटें ठीक हो जाती हैं। शहर में 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें ठीक हैं। इसी दौरान एक्सईएन रामजीलाल और एमई प्रवीन ने कहा कि साहब जब से हुडा से जेई साहब आए हैं, स्ट्रीट लाइटों को लेकर चिंता दूर हो गई।


ज्वाइन कर लिया है। निगम अधिकारियों से स्ट्रक्चर समझा है। डिटेल मीटिंग के लिए सोमवार शाम चार बजे का समय दिया गया है। निगम की आय बढ़ाने और जनता की समस्याओं को दूर करने की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

- अशोक बंसल, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें