फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सर्दी का सितम: महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा, बर्फीली सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान

Sat, 10 Jan 2026 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हरियाणा में ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास सिमट गया है। महेंद्रगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 1.6 ,गुरुग्राम में 1.8 ,सोनीपत 2.8 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 3.3, हिसार में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बर्फीली सर्द हवाओं से लुढ़का तापमान 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बर्फीली सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। पूरे हरियाणा में दिन और रात का तापमान लुढ़क रहा है।

अभी और बढ़ेगी ठंड 

उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शीतलहर में कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर रात का तापमान जमाव बिंदु के आसपास और माइनस में होने की संभावना बन रही है। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक रूप से बादलवाही और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात का न्यूनतम तापमान

महेंद्रगढ़ 1.6
 गुड़गांव 1.8
सोनीपत 2.9

कैथल 3.3
नारनौल 3.5

चंडीगढ़ 4.0
हिसार 4.0

सिरसा 4.2
करनाल 4.4

भिवानी 4.5
रोहतक 4.7

जींद 4.9
फरीदाबाद 5.1
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें