फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप: हिसार में रात का पारा 6.3 पर पहुंचा, 21 नवंबर तक और गिरेगा तापमान

Wed, 19 Nov 2025 09:19 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा 21 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
जिले में बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम है। साथ ही प्रदेश में भी सबसे कम रहा। इसके साथ शहर में शीत लहर की स्थिति भी रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब 21 नवंबर तक रात के तापमान में और गिरावट आएगी। फिर एक कमजोर विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान हिसार सहित प्रदेश के 9 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा वातावरण में हल्की नमी की वजह से सुबह के समय उत्तरी जिलों में हल्की धुंध व कोहरा भी देखने को मिला।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा 21 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। 23 नवंबर से प्रदेश में ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी क्योंकि इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से और हवाओं की दिशा उत्तरी होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा न्यूनतम तापमान
हिसार-       6.3
करनाल-     9.0
रोहतक-     9.6
सिरसा-      9.8
जींद-        8.9
कैथल-      9.1
महेंद्रगढ़-   7.5
सोनीपत-    8.7
पानीपत-    9.8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें