फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बढ़ी सर्दी: गुरुग्राम में सबसे ठंडी रही रात, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Sun, 22 Nov 2026 11:47 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कैथल और जींद सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। गुरुग्राम में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकतर जिलों में रात का पारा 11 डिग्री से नीचे सिमट गया है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में 8.3, हिसार में 9.1, करनाल में 9.3, रेवाड़ी में 9.6 और रोहतक में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कैथल और जींद सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। शनिवार और रविवार को भी बादलों का प्रभाव बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 23 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन


इन जिलों में कोहरे छाने का अनुमान
उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कोहरा छाने का अनुमान है। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार प्रदेश में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम 24.5 और रोहतक में सामान्य से 3.6 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें