फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 80 बूथों पर 2772 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में राजेश कोथ को टीका लगाती स्टाफ नर्स। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिले के 80 बूथों पर शुक्रवार को 2772 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इनमें 1261 लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक और 1331 लाभार्थी 45 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं। शुक्रवार को विभाग ने टीकाकरण के लिए बूथों की संख्या भी बढ़कर 80 कर दी। इससे पूर्व 70 बूथों पर टीकाकरण हो रहा था। इनमें 29 सरकारी अस्पताल और बाकी निजी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार अधिकांश लाभार्थी निजी अस्पतालों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में ही टीकाकरण करवाने को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुछ निजी अस्पतालों से चिकित्सक भी टीकाकरण करवाने सरकारी अस्पताल में ही आते हैं। शुक्रवार को भी 2646 लाभार्थियों ने सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाया तो केवल 126 लाभार्थियों ने निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवाया। अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 59479 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है और 9859 लाभार्थियों को दूसरी डोज लग चुकी है।
किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं
विभाग का कहना है कि अब चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक के सामान्य लोगों का टीकाकरण शुरू करने से 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों के पास मेडिकल प्रमाण पत्र होना कोई जरूरी नहीं है, क्योंकि सामान्य लोगों का टीकाकरण शुरू होने से सभी लाभार्थी उसी में शामिल हो जाते हैं। वरना पहले 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों से मेडिकल प्रमाण पत्र देने पर ही टीकाकरण किया जाता था और वह तीसरे चरण में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 2772 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है, जो वीरवार से भी काफी अच्छा रहा। भविष्य में टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं ।
- डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें