फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2.10 करोड़ की लागत से बने चार अमृत सरोवरों का सीएम ने किया ऑनलाइन लोकार्पण

विज्ञापन
लघु सचिवालय के वीसी सभागार में उपस्थित कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व अन्य। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में लगभग 2.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बाडो रागड़ान, हरिकोट, भेरियां और जाखोद खेड़ा गांव के चार अमृत सरोवरों का बुधवार को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। लघु सचिवालय के वीसी सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अमृत सरोवर योजना केवल तालाब निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण विकास का व्यापक अभियान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों से गांवों में पेयजल संकट कम होगा किसानों को सिंचाई और पशुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैच द रेन अभियान को धरातल पर उतारने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का मजबूत आधार बनेगी।
मंत्री रणबीर गंगवा स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुभारंभ एवं अमृत सरोवर उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, सिंचाई और पर्यावरण के क्षेत्र में हरियाणा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की ताकत होते हैं। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार गांव-गांव तक किया है। आधुनिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, चिरायु हरियाणा योजना के माध्यम से उन लाखों परिवारों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाया गया है, जो पहले इससे वंचित थे। इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल, महापौर प्रवीण पोपली, उपायुक्त महेंद्र पाल, एडीसी शालिनी चेतल, एसीयूटी विवेक यादव, भूपेंद्र पनिहार, पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा, ललित शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें