फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनियमितताओं की शिकायत पर पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हैप्पी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उदित कुंज फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया। शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने किया। विद्यालय के प्राचार्य व डायरेक्टर सुरेंद्र बेरवाल व प्रबंधक विजेंद्र सिंह प्रजापति ने जानकारी दी कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और समय-समय पर उनकी जांच करके संभावित बीमारियों से बचाव करना है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। विद्यार्थी तभी पढ़ाई व जीवन के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णत: स्वस्थ हों। इस कैंप का आयोजन उदित कुंज फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत, मनो चिकित्सक डॉ. पूजा, डॉ. पारितोष पंघाल विशेष रूप से मौजूद रहे। विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय के बच्चों का दांतों, आंखों, शुगर, बीपी की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें