फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पहुंचे सीएम भगवंत: बरवाला रैली में भरी विधानसभा चुनाव की हुंकार, कहा- इन गारंटियों को किया जाएगा लागू

Fri, 26 Jul 2024 03:53 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)

सार

पंजाब के सीएम भगंवत मान ने हिसार में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए पांच गारंटियां भेजी हैं और उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में ये प्रदेश को समर्पित की हैं।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को हिसार में चुनावी बिगुल फूंका। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बरवाला की अनाज मंडी में आयोजित रैली को संबोधित किया। उनके साथ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पांच गारंटी देगी।

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद दिल्ली व पंजाब की तरह से इन गारंटी को लागू किया जाएगा। बताया कि अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए पांच गारंटियां भेजी हैं और उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में ये प्रदेश को समर्पित की हैं। पार्टी की पांच गारंटियों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन, युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की गारंटी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें