फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बादलवाही से तापमान गिरा, उमस ने सताया

Mon, 22 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि उमस के कारण लोगों को कुछ परेशानी भी झेलनी पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार के मुकाबले 3 डिग्री कम है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर धूप का असर कम रहने से लोगों को आवागमन में राहत मिली, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ी रही।
मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर किसानों पर भी दिखाई दिया। किसानों का कहना है कि तापमान में कमी और बादलों की मौजूदगी फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेहतर परिस्थितियां बनेंगी, जिससे बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें