फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रात में बादल बरसे, दिन में हवा ने भरी रफ्तार

विज्ञापन
अर्बन स्टेट में बरसात के बाद भरे पानी से गुजरते वाहन चालक।
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को 9.9 एमएम बारिश हुई। यह बारिश फसलों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होगी। किसानों का कहना है कि यह बारिश नहीं, फसलों के लिए सोना बरसा है। वहीं इस बारिश से ही शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन


वीरवार को सक्रिय हुए विक्षोभ का असर रात से शुरू हो गया। वीरवार रात करीब 2 बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश व तेज हवाओं के कारण दिन के समय ठंड भी बढ़ गई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मगर दिन ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा रहा।

ऑटो मार्केट के अंदर व बाहर हुआ जलभराव

बारिश से ऑटो मार्केट के अंदर और बाहर वाला रोड पर काफी पानी भर गया। इस कारण से मार्केट के व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अर्बन एस्टेट सहित कई कॉलोनियों की अंदरुनी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन


जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश

2025-12-13.0

2024-00-00.0

2023-25-10.8

2022-23-21.6

2021-05-7.9

2020-28-6.6

2019-06-8.5

2018-24-10.4

2017-27-21.4

2016-00-00.0

2015-22-5.6

2014-21-5.2

2013-18-24.4

2012-16-5.4

यह बोले किसान

यह बारिश गेहूं, सरसों, चना आदि फसलों में लाभदायक साबित होगी। बारिश से काफी दिनों तक फसलों में पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे किसानों को फायदा होगा। उम्मीद है कि इस बार गेहूं व सरसों सहित सभी फसलों की अच्छी पैदावार होगी।

- नरेश गोदारा, श्यामसुख।

बारिश से गेहूं को काफी फायदा पहुंचा है। मगर अगेती सरसों में अब फली आने से पौधे के झुक जाने फसल में नुकसान है, जिससे कुछ पैदावार घटेगी। वहीं फसलों के लिए फिलहाल बारिश फायदेमंद रहेगी। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन


- रोहताश दुहन, श्यामसुख।

यह बारिश फसलों खासकर गेहूं के लिए सोना साबित होगी। बारिश होने से तापमान नहीं बढ़ेगा। कई दिनों तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।

- राजेश।

बारिश का पानी फसलों के लिए अमृत होता है। अब कई दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा, जिससे भी फसलों को फायदा होगा। फसलों की

- सतबीर गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें