फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में छाए बादल, बालसमंद में हल्की बारिश तो अग्रोहा में गिरे ओले

विज्ञापन
 शाम के समय आसमान में छाए बादल। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को शहर में सिर्फ बादल छाए, जबकि बालसमंद में हल्की बारिश तो अग्रोहा के आसपास कई गांवों में ओले गिरे। हालांकि इससे पहले लोगों को झुलसाने व उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह के समय आमजन को गर्म हवाओं व तेज धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर होते-होते हल्के बादल छाए गए और उसम भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी।
दोपहर बाद शहर में एक बार काले बादल भी छाए। इन्हें देखकर ऐसा लगा कि मानों अभी बारिश होगी, लेकिन ये बिना बारिश किए ही चले गए। बालसमंद में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


तापमान रहा 44 डिग्री पार
अगर हिसार शहर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बालसमंद में दिन का तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान पर नजर डाले तो हिसार शहर में न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर रहा। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को इसमें 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें