फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचकेआरएन भर्तियों में कथित घोटाले का जल्द खुलासा करने का दावा

Sun, 15 Nov 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में पत्रकारों से बातचीत करते बादली के विधायक। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
हांसी। झज्जर जिले के बादली हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) की भर्तियों में कथित घोटाले का जल्द तथ्यों सहित खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और रोजगार के मोर्चे पर विफल रहने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

शनिवार को बनभौरी में शादी समारोह जाते समय एक समर्थक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में वत्स ने वर्ष 2027 में प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की भी बात कही। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों कर्मचारी से मजदूर तक हर वर्ग परेशान हैं।
उन्होंने मोदी सरकार पर कांग्रेस शासनकाल में स्थापित संस्थाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बजाय उन्हें बेचने का आरोप लगाया। वत्स ने भाजपा नेतृत्व को चुनौती दी कि वह पिछले 10 से 12 वर्षों के शासनकाल के ऐसे दस काम गिनाए जिनसे आम जनता को वास्तविक लाभ मिला हो। आदमपुर हलके के विधायक चंद्र प्रकाश पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की टिप्पणी पर वत्स ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर पार्षद नितेश शर्मा और झज्जर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरिट और कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के मेरिट व्यवस्था खत्म करने संबंधी बयान पर वत्स ने कहा कि इससे सरकार के पारदर्शी भर्ती के दावों पर सवाल उठते हैं। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से लोगों में असुरक्षा बढ़ रही है। सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने और युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें