फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुविधाओं के दावों पर पानी, बस स्टैंड पर पसरी बदहाली

विज्ञापन
लोकल बस स्टैंड पर भरा सीवर का पानी।
विज्ञापन
हिसार। लोकल बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं देने के दावों के विपरीत हालात बेहद खराब हैं। पिछले करीब 15 दिन से यहां सीवर ओवरफ्लो हो रहा है और पानी पूरे परिसर में फैल गया है। स्थिति यह है कि बसों में सवार होना मुश्किल हो गया है। बदबू का आलम ऐसा कि दूर से ही असुविधा महसूस होने लगती है।
विज्ञापन


उधर, शौचालय भी पूरी तरह गंदगी से अटे पड़े हैं। न तो उनसे पानी निकालने के लिए पाइप लगे हैं और न ही ऊपर छत है। स्वास्थ्य जोखिम बढ़ने की आशंका के बीच यात्रियों का कहना है कि रोडवेज अधिकारी अगर एक बार खुद आकर हालात देखें, तब पता चलेगा कि उन्हें कैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

15 दिन से गंभीर समस्या, फिर भी नहीं हुई सफाई

स्थानीय बस स्टैंड से रोजाना हांसी, सुलखनी, घिराय, सिंघवा, मिर्जापुर, नियाणा, खरड़, डोभी, सिद्धमुख, पनिहार, गावड़ सहित कई रूटों पर बसें संचालन होती हैं। हजारों यात्री यहां से गुजरते हैं, लेकिन सीवर समस्या पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। रोडवेज अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बावजूद अभी तक सीवर की सफाई भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर सीवर पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। शौचालय गंदगी से भरे हुए हैं। यहां खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। इतनी गंभीर समस्या होने के बाद रोडवेज अधिकारी ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।

- धर्मबीर, किरतान निवासी।

बस स्टैंड पर सुविधाएं देने के दावे किए जा रहे है। मगर लोकल बस स्टैंड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। एक बार रोडवेज के अधिकारी आकर निरीक्षण करे तो उन्हें पता चलेगा कि यहां क्या हालत बनी हुई है। सीवर की समस्या बढ़ती जा रही है।

- रामकिशन, खरड़ अलीपुर निवासी।

सप्ताह में कम से कम तीन दिन बस में हिसार आना होता है। मगर यहां सीवर का पानी बह रहा है। बस में चढ़ना तो दूर यहां खड़े रहना मुश्किल हो गया है। काेई सुनवाई नहीं हो रही है। शौचालय की हालत भी खराब है। ऐसे शौचालय कभी देखे तक नहीं है।

- हवा सिंह, मुगलपुरा निवासी।

रोजाना लोकल बस स्टैंड पर हजारों सवारियां सफर के लिए आती हैं। कई रूटों पर बसों का संचालन होता है। मगर यहां पिछले काफी समय से सीवर ओवरफ्लो है। रोडवेज की ओर से सफाई तक नहीं करवाई जा रही है। समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


- शिव कुमार, ऋषि नगर निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें