फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में दुरुस्त होगी पेयजल में व्यवस्था

विज्ञापन
सिविल सर्जन ने अस्पताल में रखवाए वाटर कैंपर।
विज्ञापन
हिसार। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिला नागरिक अस्पताल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएमओ डॉ. रीना जैन को खराब पड़े वाटर कूलर और पंखे जल्द ठीक करवाने के लिए कहा। बुधवार शाम को सिविल सर्जन ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और उपचार प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान गंदी बेडशीट बदलवाई गईं और शौचालयों की हर घंटे सफाई करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19 मई के अंक में अस्पताल में खराब पड़े वाटर कूलर और बंद कूलरों की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की थी। समाचार में बताया गया था कि मरीजों और तीमारदारों को गर्म पानी पीना पड़ रहा है, जबकि कूलर खराब होने के कारण लोग गर्म हवा में बैठने को मजबूर हैं।
सिविल सर्जन ने रखवाए वाटर कैंपर
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने अधिकारियों को खराब वाटर कूलरों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जब तक कूलर ठीक नहीं होते, तब तक संबंधित स्थानों पर वाटर कैंपर उपलब्ध करवाए जाएं। इसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस, एनसीडी कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर वाटर कैंपर रखवाए गए।
विज्ञापन

शाम सात बजे आपातकालीन विभाग का किया निरीक्षण
सिविल सर्जन ने शाम करीब सात बजे आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बेडशीट पर खून के निशान मिलने पर उन्हें तुरंत बदलवाया गया। शौचालयों की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने हर घंटे सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दिए जा रहे उपचार की भी जांच की। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. रीना जैन, डॉ. लता, डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. अनामिका बिश्नोई, डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ. तरुण और डॉ. सुभाष खतरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें