फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रामपाल बोला मुझे नींद न आए...

Mon, 24 Nov 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संत रामपाल को बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में निशानदेही के बाद रविवार को सामान्य अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया।
विज्ञापन


रामपाल ने डॉक्टर को बताया कि डॉक्टर साहब! मुझे रात में नींद नहीं आ रही, बार-बार बेचैनी होने लगती है, कुछ एसिडिटी की भी समस्या है।

बताया जा रहा है कि संत रविवार को स्नान नहीं कर पाए। हालांकि डॉक्टरों ने चेकअप के बाद रामपाल का स्वास्थ्य ठीक बताया है। पुलिस ने 48 घंटे पूरे होने के पश्चात रूटीन में रामपाल का मेडिकल चेकअप करवाया।

डॉक्टर के सामने जोड़े हाथ और हल्के मुस्कुराए
पुलिस सामान्य अस्पताल में रामपाल को सायं 4 बजकर 22 मिनट पर लेकर आई। घुसते ही रामपाल ने डॉक्टर को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

इसके बाद हल्का मुस्कराया और अपनी बीमारी के बारे में बताने लगा। डॉक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया तो नार्मल मिला।

इसके  बाद ठीक 4 बजकर 34 मिनट पर वह अस्पताल से बाहर आ गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाव-भाव ठीक थे और शरीर से भी स्वस्थ है।

आश्रम से लेकर आया रामपाल दो जोड़ी ड्रेस
संत रामपाल आश्रम से दो जोड़ी ड्रेस लेकर आया। पुलिस ने उन्हें दो जोड़ी कपड़े और लेने की अनुमति तब दी, जब उसे आश्रम में निशानदेही के लिए ले जाया गया।

चाय के साथ बिस्कुट भी खाए
सिविल लाइन थाने की हवालात में बंद रामपाल थाने के स्टाफ से परिचित होने लगा है। रविवार सुबह उसने पहली चाय के साथ बिस्कुट भी मांगे। उसने दूसरी बार सिर्फ चाय ली। इसके बाद ठीक दस बजे सुबह का खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे हवालात से बाहर निकाला गया और पुलिस उसे बरवाला आश्रम में ले गई। आश्रम से अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उन्हें ठीक 4 बजकर 50 मिनट पर दोबारा हवालात में बंद कर दिया गया। रामपाल ने रविवार को स्नान नहीं किया।

रामपाल का स्वास्थ्य ठीक था। उसने नींद न आने, एसिडिटी की समस्या बताई थी। संत का ब्लड प्रेशर ठीक मिला।
-डॉ. नरेंद्र भुक्कल, मेडिकल ऑफिसर सामान्य अस्पताल हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें