फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को पकड़ना छोड़कर दीवाली तक बाजारों में रहेगी नगर निगम की एक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को पकड़ने में जुटी नगर निगम की दो टीमों में से एक टीम को दीवाली तक शहर के बाजारों में तैनात कर दिया गया है। इस टीम के सदस्य शहर के सबसे व्यस्तम राजगुरु मार्केट व इसके साथ लगते बाजारों में अतिक्रमण को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगी। खासकर शाम के समय में टीम के सदस्य लगातार गश्त करेंगे। निगम की तहबाजारी शाखा के इंचार्ज को डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा की ओर से सख्त निर्देश देकर दीवाली पर अतिक्रमण नहीं होने देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों की बढ़ाई संख्या
डीएमसी ने तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी है। इस समय 48 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें तहबाजारी, पशु पकड़ने और गो अभयारण्य संभालने की जिम्मेदारी दी हुई है। इनमें से तहबाजारी शाखा को करीब 20 कर्मचारी दिए गए हैं, जो अतिक्रमण हटवाने और मार्केट में अवैध रेहड़ियां लगने से रोकने का काम करेंगे। डीएमसी तहबाजारी शाखा से राजगुरु मार्केट की रोजाना रिपोर्ट लेंगे।
एक ही टीम पकड़ेगी पशु
गौरतलब है कि गो अभयारण्य में शेड का निर्माण पूरा नहीं होने के चलते फिलहाल लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान धीमी गति से चल रहा है। इस अभियान में दो टीमें लगी हुई थी। इसलिए एक टीम को बाजार में लगाने के बाद अब एक ही टीम पशुओं को पकड़ने का काम करेगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद फिर से दूसरी टीम को पशु पकड़ने में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाजारों में टीम ने व्यापारियों को समझाकर अतिक्रमण हटवाया
त्योहारी सीजन में व्यवस्था बनाने के लिए गठित की गई विशेष टीम के सदस्यों ने बाजारों में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। स्वच्छता शाखा के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में सफाई दरोगा प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक व वाल्मीकि चौक एरिया में सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि कोई बाजारों में सड़कों पर अतिक्रमण न करें। सड़कें आम आदमी के चलने के लिए है। यदि सड़कों पर अतिक्रमण होगा तो ग्राहक कहां से बाजारों में आएगा। टीम के सदस्यों के समझाने के बाद व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वह सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करेंगे।
बात न मानने वालों पर लगेगा जुर्माना
एसआई राजेश कुमार ने बताया कि बाजारों में सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। सड़क पर मेज, खाट व तख्त आदि लगाकर सामान बेचने वाले व्यापारियों को समझाया गया है। समझाने के बाद भी यदि व्यापारी नहीं मानते है तो सामान उठाया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान प्रवीण कुमार व उनके साथियों ने वाल्मीकि जयंती पर बाजारों में मीट की दुकानों को बंद करवाया।
त्योहारी सीजन में अतिक्रमण रोकने व बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम रोजाना बाजारों में निरीक्षण कर व्यवस्था बनाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप हुड्डा, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें