फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आचार संहिता से रुके शहर के विकास कार्य, 28 करोड़ रुपये के काम लटके

Mon, 19 Aug 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। आचार संहिता लगने से शहर में करीब 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर रोक लग गई है। शहर में अब न तो कोई नया काम शुरू होगा न ही किसी नए काम की घोषणा होगी। इन 28 करोड़ रुपये के अलावा ऐसे कई कार्य थे जो कि अभी नगर परिषद की योजना में थे। लेकिन अब उन पर काम शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। पहले माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे। लेकिन करीब डेढ़ महीना पहले ही चुनाव की घोषणा हो गई। ऐसे में नगर परिषद ने जिन कार्यों को आगामी दिनों में करवाने की तैयारी कर रखी थी, वह अधर में लटक गए हैं। चार अक्तूबर के बाद ये काम शुरू होंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल कामों के रुकने से शहर को नुकसान होगा। इनमें गलियों के निर्माण कार्य, चौक चौराहों के सुंदरीकरण के अलावा कई कार्य थे। शहर में नगर परिषद ने माडल टाउन में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का टेंडर लगाया था। लेकिन टेंडर अभी तक किसी फर्म को अलॉट नहीं हुआ था। ऐसे में यह काम टेंडर लगने के बावजूद अधर में लटक गया। इसके अलावा सेक्टर छह के पुराने सामुदायिक भवन की जगह में नया सामुदायिक भवन बनना था। इसे बनाने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की अनुमति मुख्यालय से मिल गई थी। लेकिन यह काम भी रुक गया है। इसके अलावा समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन और बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन में पड़े कचरे के निस्तारण के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट लगना था। दोनों ही डंपिंग स्टेशन पुराने हैं। इसका भी टेंडर लग चुका था। वहीं नई अप्रूवल कॉलोनियों में भी करीब सात करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण होना था। इसका भी टेंडर परिषद ने इसी सप्ताह लगाया था। इसके अलावा चौक चौराहों के सुंदरीकरण के करीब 50 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए थे। यह काम बीच रुक गए हैं। वहीं करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से करीब 17 गलियों का निर्माण कार्य भी बीच में रुक गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें