फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला

Mon, 19 Aug 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के ऋषिनगर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे गांव डोभी निवासी ऑटो चालक गुलाब पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। इस संबंध में शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव डोभी निवासी गुलाब ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। दोपहर करीब एक बजे ऑटो लेकर ऋषि नगर पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद सड़क के किनारे रेहड़ी वालों के पास ऑटो खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति आया। उसके साथ दो-तीन युवक थे। आरोप है कि व्यक्ति ने बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर से बाजू और पांव पर चाकू से हमला किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद डायल 112 पर फोन किया। उसके बाद एंबुलेंस आई और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें