फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
सेवा सेतु कैंप में नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी एवं कर्मचारी। स्रोत : प्
विज्ञापन
हांसी। डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उमरा में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। पात्र नागरिकों को मौके पर आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनकी जरूरतों के अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही, योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया गया। शिविर में कई नागरिकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सरपंच विनोद मलिक, ग्राम सचिव धर्मेंद्र सनसनवाल, भाजपा उपाध्यक्ष संजय शर्मा, छोटूराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश :
डीसी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की सही और पूरी जानकारी दी जाए तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। ऐसे शिविरों से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलती हैं और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया सरल होती है। अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें