फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में बंदरों के खौफ से लोग सहमे, घर से निकलने में लगता है डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। शहर में बंदरों का डर इतना बढ़ गया है कि कई कॉलोनियों में लोग घर से निकलने में भी डरने लगे हैं। बंदर घर में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। कृष्णा कॉलोनी, उत्तम नगर, हनुमान कॉलोनी, बोघा राम कॉलोनी, वकील कॉलोनी, रूप नगर कॉलोनी व पुरानी कचहरी कॉलोनी में तो पूरी तरह से बंदरों का कब्जा है। ये बंदर गलियों व घरों में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शहर को बंदरों से मुक्त करने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। लेकिन कई वर्षों से नगर परिषद ने बंदर पकड़ो अभियान नहीं चलाया है। इस कारण से बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि बंदरों के डर के कारण लोगों ने घरों की छतों पर जाना कम कर दिया है। कुछ लोगों ने छतों पर जाल लगवा लिए हैं। इसके बावजूद बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। रूप नगर कॉलोनी निवासी पंकज कोचर बताते हैं कि बंदरों के आतंक से पूरी बोघा राम कॉलोनी के लोग परेशान हैं। बंदर छत पर सूखने के लिए डाले कपड़ों को फाड़ देते हैं। कई लोगों को बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन

वकील कॉलोनी निवासी सचिन पूनिया बताते हैं कि बंदर छतों पर रखे गमलों को भी गिराकर तोड़ देते हैं। कमरों में पहुंचकर सामान उठा ले जाते हैं। कई बार बच्चों को भी काटकर जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन अनिल बंसल ने कहा कि बंदरों की समस्या शहर में काफी गंभीर हो चुुकी है। नगर परिषद की अगली बैठक में इस पर चर्चा होगी और बंदरों को पकड़वा कर शहर से बाहर निकालने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें