बास के गांव बडाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों संग मुख्यअतिथि सोनिया दूहन व अन्
बास। नारनौंद हलके के गांव बडाला में प्रदीप उर्फ काला की स्मृति में अमित बडाला, विपिन बेरवाल व खेल कमेटी के सहयोग से द्वितीय सर्कल कबड्डी महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से मेजबान बडाला की टीम ने सर्कल कबड्डी महाकुंभ जीत लिया। गिरावड़ की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी में सुनील (धमतान साहिब) को बेस्ट रेडर और बूट्टा (अंडाणा, पंजाब) को बेस्ट कैचर का खिताब दिया गया। दोनों खिलाड़ियों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सोनिया दूहन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
आयोजन समिति की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस दौरान सरपंच जोरा सिंह, धर्मपाल बडाला, अमी सिंह नंबरदार, समुद्र उर्फ बिल्लू फौजी, जोगेंद्र उर्फ जोग, अशोक शर्मा, अनूप भांभू, ढिल्लू बडाला आदि मौजूद रहे।