फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरी के आरोपी जेल वार्डर को डबवाली और पंजाब लेकर गई सीआईए

Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट टू में ठेकेदार के बंद आवास से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी के आरोपी बर्खास्त जेल वार्डर जसविंदर को सीआईए डबवाली और पंजाब लेकर गई। पुलिस ने उससे चोरी का माल बरामद करने के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए टीम ने आरोपी को धान्सू मार्ग से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अब तक की पूछताछ में पता चला है कि डबवाली निवासी और हाल सेक्टर 13 में रहने वाले जसविंदर ने नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी की वारदात करनी शुरू की। पहली बार चोरी करने पर उसको निलंबित कर दिया और बाद में बर्खास्त कर दिया। इसके बाद उसने कई शहरों में चोरी की वारदात कर डाली। आरोपी के खिलाफ 17 केस दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले ठेकेदार मनिंद्र अरोड़ा के घर चोरी से रेकी की थी। वारदात करने के बाद वह डबवाली गया फिर पंजाब और अन्य जगहों पर गया। वहां सोने-चांदी के जेवरात ठिकाने लगाए। अब पुलिस नकदी और जेवरात बरामदगी के लिए उसे डबवाली और पंजाब के कई एरिया में लेकर गई है।

प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद, एक युवक गिरफ्तार

हिसार। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार शाम मंगाली मोहब्बतपुर से एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया।
एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात पीएसआई जनक कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सिपाही दीपक के साथ गांव हरिकोट में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की मंगाली मोहब्बतपुर गांव में रहने वाला सुनील कुमार प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने का काम करता है और गांव में गोशाला के पास खड़ा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उससे प्रतिबंधित टेबलेट्स मिलीं। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एचटीएम थाना पुलिस ने तेलियान पुल के पास से बाइक पर बैठे एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा। आरोपी तेलियान पुल निवासी अमन से 339 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें