हिसार। सीआईए टीम ने गश्त के दौरान डाबड़ा ओवरब्रिज के पास दो युवकों की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी सातरोड कलां निवासी दिनेश और ऊधम के पास 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
सीआईए टीम के एएसआई मांगेराम ने बताया कि टीम के साथ टाउन पार्क के नजदीक गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि डाबड़ा ओवरब्रिज के नीचे दो युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। जब टीम मौके पर पहुंची तो दो युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो नशीला पदार्थ बरामद हुआ। संवाद