फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीआईए ने दबोचा हेरोइन तस्करी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। सीआईए स्टाफ की टीम ने शनिवार को हेरोइन तस्करी के मुख्य आरोपी रोहतक के गांव किशनगढ़ निवासी अजीत को दबोचा। सीआईए स्टाफ के जांच अधिकारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने कुछ दिन पहले गांव खरकड़ा निवासी संदीप से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान संदीप ने खुलासा किया कि उसे यह नशा अजीत ने दिलाया था। इसलिए इन दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीआईए स्टाफ की जांच में पाया गया कि अजीत गिरोह के रूप में कई युवाओं तक नशा पहुंचाता था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करों के गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें