फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का अवैध गोदाम पर छापा, 881 सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को एचएलआरडीसी गैस एजेंसी के कार्यालय और एक गोदाम पर छापा मारा। इस दाैरान टीम ने अवैध गोदाम से 881 गैस सिलिंडर बरामद किए। जांच में सामने आया कि एजेंसी संचालक स्वीकृत गोदाम के बजाय कार्यालय परिसर से सटे एक हॉल में भारी मात्रा में गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि गैस वितरण और भंडारण में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पाया कि अवैध गोदाम में 619 खाली और 241 भरे घरेलू सिलिंडर जबकि 16 खाली और 5 भरे कॉमर्शियल सिलिंडर रखे थे। मौके पर सिलिंडरों के रखरखाव और वितरण से जुड़े रिकॉर्ड भी अधूरे मिले। गेट पास और अन्य जरूरी दस्तावेजों में भी कई खामियां पाई गईं।
जांच में सामने आया कि गोदाम में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे। पर्याप्त अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे और परिसर में गैस सिलिंडरों के बीच लकड़ियां जलाकर खाना बनाया जा रहा था। सबसे गंभीर बात यह रही कि यह अवैध गोदाम हिसार एयरपोर्ट, जिला पुलिस लाइन, महिला थाना, सदर थाना और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के नजदीक संचालित किया जा रहा था जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें