फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डेयरी पर मारा छापा, खराब मिला 100 लीटर दूध कराया नष्ट

विज्ञापन
हिसार। डेयरी मे मिले खराब दूध को नष्ट करते कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मंगलवार को शिव नगर की दूध डेयरी पर छापा मारा। टीम ने घी और दूध के सैंपल लिए। इसके अलावा डेयरी में खराब मिले 100 लीटर दूध को नष्ट कराया।
विज्ञापन

टीम को सूचना मिली थी कि शिवनगर की डेयरी में घी बनाने में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। एसआई चंद्रभान की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कादियान व लोकल पुलिस के साथ शिवनगर में डेयरी पर छापा मारा। मौके पर घी व दूध डेयरी का मालिक रिंकू निवासी शिवनगर मौजूद था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रिंकू से घी तैयार करने संबंधी काम का लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। टीम को मौके पर 90 किलोग्राम तैयार घी और ड्रमों में 200 लीटर दूध मिला। टीम ने घी और दूध की जांच कर दोनों के सैंपल भरे। जांच करने पर 100 लीटर दूध खराब मिला। टीम घी व दूध के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें