एच एयू के चार नंबर गेट के बाहर धरने पर बैठी छात्राएं काली पट्टी सर पर चोट का सिंबल दिखा रही छात
हांसी ((हिसार)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को शहर में फूड सप्लीमेंट व घी की फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने एक्सपायरी डेट के साढ़े 43 किलो नकली फूड सप्लीमेंट को नष्ट करवाया। वहीं, घी की फैक्टरी पर नामी कंपनियों की पैकिंग मिली।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते हिसार की इंचार्ज सुनैना नैन के नेतृत्व में टीम ने आंबेडकर चौक के समीप अहलावत स्पोर्ट्स जिम एंड न्यूट्रिशन स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ़ पवन चहल भी साथ में थे। नकली फूड सप्लीमेंट बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यहां पर 43.5 किलो एक्सपायरी फूड सप्लीमेंट मिले। इनकी एक्सपायरी डेट वर्ष 2024 की थी। इसके बावजूद भी इन्हें स्टोर में रखा हुआ था, जिसे टीम ने एक सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा कर इन खाद्य पदार्थों को नष्ट किया। साथ ही दुकान संचालक कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।
टीम ने यहां से विभिन्न फूड सप्लीमेंट के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने लाल सड़क पर एक घी की फैक्टरी में छापा मारा। यहां पर कई नामी कंपनियों की पैकिंग मिली। फैक्टरी के साथ साथ गोदाम में नामी कंपनियों की पैकिंग मिली। टीम को अंदेशा है कि नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली घी बनाकर बेचा जाता था। टीम ने कंपनियों के कार्यालय में सूचना दी व मौके पर उनके प्रतिनिधियों को बुलाया। वहीं, फैक्टरी संचालक मौके पर नहीं मिले। हालांकि टीम ने उनके पिता की मौजूदगी में कार्रवाई की। कार्रवाई रात तक जारी रही। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ़ पवन चहल व पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
सैंपलों को जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्टोर संचालक का चालान किया गया है। एक्सपायरी प्रोडक्ट को नष्ट कर दिया है। - डॉ़ पवन चहन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हिसार
एच एयू के चार नंबर गेट के बाहर धरने पर बैठी छात्राएं काली पट्टी सर पर चोट का सिंबल दिखा रही छात