फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, दूध की 160 किलो क्रीम से आ रही थी बदबू, गड़्ढा गोदकर नष्ट की

विज्ञापन
हिसार ​स्थित दूध डेयरी में रखे क्रीम के ड्रम। संवाद 
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार शाम करीब छह बजे मिलगेट क्षेत्र स्थित दूध डेयरी पर छापा मारा। टीम ने मौके से मावा, दूध, क्रीम और बेसन से बनाई गई बूंदी के सैंपल भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहीं, प्लांट में चार प्लास्टिक के ड्रम में 160 किलोग्राम दूध की क्रीम मिली, जिसमें से बदबू आ रही थी। टीम ने क्रीम को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया। इसके अलावा मौके से 6 घरेलू सिलिंडर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि मिलगेट स्थित तेजस डेयरी पर मिलावटी दूध और दूध से बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थ बन रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मंगलवार शाम छापा मारा। इस दौरान मौके पर टीम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला छोटू राम मिला। मौके से 100 किलोग्राम पनीर, 180 किलोग्राम मावा, 600 किलोग्राम दूध की क्रीम, 200 किलोग्राम घी, 150 लीटर दूध, 20 किलोग्राम बेसन से बनाई गई बूंदी बरामद हुई। पूछताछ में छोटू ने बताया कि गांव मोठसरा और कालीरावण से दूध डेयरी में लाया जाता है। दूध से खोया, क्रीम, पनीर , मावा बनाकर स्थानीय बाजार में बेचते हैं। छोटूराम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह को दूध खरीद का रिकॉर्ड व प्लांट के कागजात प्रस्तुत किए। इसके अनुसार प्लांट के लाइसेंस की वैधता 24 जून तक मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध, पनीर खोया, क्रीम, बेसन की बूंदी के 6 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें