फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला क्लीनिक

विज्ञापन
हिसार। क्लीनिक से बरामद हुई दवाइयां। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आर्य नगर गांव में घर के अंदर चल रहे क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। टीम ने वहां से 36 प्रकार की दवाइयां और 11 मेडिकल उपकरण बरामद किए है। क्लीनिक चलाने वाला राजेंद्र टीम को घर पर नहीं मिला। उनका भाई न तो लाइसेंस और न ही डिग्री दिखा पाया। टीम ने इस बारे में आजाद नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली की आर्य नगर गांव में राजेंद्र नामक युवक बिना डिग्री और लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा है। सूचना के आधार पर सीएचसी आर्य नगर से डॉ. हिमांशु, ड्रग नियंत्रण अधिकारी दिनेश राणा और स्थानीय पुलिस के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक पर मरीजों को दवा देने वाला राजेंद्र मौके पर नहीं था। उन्होंने बताया कि घर के अंदर चार कमरों में क्लीनिक चल रहा था। दो कमरों में 6 बेड लगाए हुए थे। एक कमरे को स्टोर और एक कमरे को चिकित्सक रूम बनाया हुआ था। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र का भाई बृजलाल मौके पर पहुंचा। जब उससे डिग्री या लाइसेंस के बारे में पूछा तो वह कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। क्लीनिक से 36 प्रकार की दवाइयां और 11 मेडिकल उपकरण बरामद किए है जिन्हें सील कर दिया है। राजेंद्र के खिलाफ आजाद नगर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें