फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 86.07 प्रतिशत रहा जिले में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Tue, 16 May 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हिसार जिले का परीक्षा परिणाम 86.07 प्रतिशत रहा। पूरे प्रदेश में हिसार जिला पांचवें स्थान पर रहा है। नंबर एक पर रेवाड़ी, नंबर दो पर महेंद्रगढ़, नंबर तीन पर जींद, नंबर चार पर फतेहाबाद जिला रहा है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में हिसार जिले में कुल 18782 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 16165 विद्यार्थी पास हुए हैं व 2617 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। पिछले साल हिसार जिले के कुल 19772 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिनमें से 17364 विद्यार्थी पास हुए थे व 1778 विद्यार्थी फेल हुए थे। पिछले साल जिले का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 87.82 प्रतिशत रहा था। इस बार हिसार का परीक्षा परिणाम 1.75 प्रतिशत कम आया है। एचबीएसई से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 76.43 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं व 87.11 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम 83.51 प्रतिशत रहा है व शहरी क्षेत्र का परिणाम 77.70 प्रतिशत रहा है। सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों की तुलना में 2.57 प्रतिशत कम रहा है। सरकारी स्कूलों का परिणाम 80.66 प्रतिशत रहा है व निजी स्कूलों का परिणाम 83.23 प्रतिशत रहा है।
-
ये जिले रहे रिजल्ट में टॉप
1. रेवाड़ी- 88.10 प्रतिशत
2. महेंद्रगढ़ - 88 प्रतिशत
3. जींद - 87.69 प्रतिशत
4. फतेहाबाद - 87.3 प्रतिशत
5. हिसार - 86.07 प्रतिशत
-
ऐसे देखें परिणाम
- विद्यार्थी एचबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकता है। वहीं विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


विषय वार ये रहा परिणाम
कला संकाय - 81.04 प्रतिशत
विज्ञान संकाय- 83.07 प्रतिशत
कॉमर्स संकाय - 84.29 प्रतिशत

20 दिनों तक करवा सकते हैं उत्तरपुस्तिका की जांच
- अगर कोई परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है और अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करवाना चाहता है तो वह 20 दिन के अंदर जांच करवा सकता है। जांच के आधार पर उसकी उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए परीक्षार्थी को बोर्ड द्वारा निर्धारित किए शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी व निजी स्कूलों का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। जिले की छात्राओं ने कमाल करते हुए प्रदेश में टॉप 5 में स्थान प्राप्त किया है। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन

-कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें