फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच गोशालाओं को 65.87 लाख रुपये के सौंपे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गोवंश के संरक्षण के लिए विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को हरियाणा गोशाला परिसर में क्षेत्र की पांच गोशालाओं को कुल 65 लाख 87 हजार 218 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक ने गोभक्तों और गोशाला संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि सहायता राशि से गोशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए पौष्टिक चारे, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हरियाणा सरकार गायों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता दे रही है। हरियाणा गोसेवा आयोग के माध्यम से गोशालाओं को चारा अनुदान और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विभिन्न प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गायों की सेवा भारतीय संस्कृति और सामाजिक परंपरा का अभिन्न अंग है। गोशाला संचालक और सेवाभावी लोग निस्वार्थ भाव से गोवंश की देखभाल कर रहे हैं। इसके लिए नियमित रूप से चारे, पानी, दवाइयों और अन्य संसाधनों की जरूरत होती है। उन्होंने संचालकों के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से भी गोवंश के संरक्षण में भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

श्री गोपाल गोशाला, सैनी पुरा को 11 लाख 9 हजार 105 रुपये, श्री हरियाणा गोशाला, तोशाम रोड को 36 लाख 51 हजार 770 रुपये, बुआ कंवारी गोशाला ट्रस्ट को 8 लाख 15 हजार 551 रुपये, श्री कृष्ण कन्हैया गोशाला रामायण को 2 लाख 62 हजार 102 रुपये तथा श्री कृष्ण गोशाला समिति, बांदा हेड़ी को 7 लाख 48 हजार 690 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, कमलेश गर्ग, प्रवीण बंसल, गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल गोयल, सज्जन अग्रवाल सहित अनेक गौ भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें