फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मार्केट कमेटी में किसानों को किए चेक वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। मार्केट कमेटी में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत खेत में काम करते समय प्रभावित हुए 9 किसानों को 13 लाख रुपये की राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। मार्केट कमेटी के सचिव राहुल यादव ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार किसानों को विशेष सहायता देती है।
विज्ञापन

खेती में काम करते हुए अगर किसी किसान की मृत्यु हो जाए तो 5 लाख रुपये, रीड हड्डी टूटने पर ढाई लाख रुपये, दो अंग भंग होने पर व स्थायी गंभीर चोट पर 1 लाख 87 हजार 500 रुपये, एक अंग भंग होने पर व स्थायी गंभीर चोट पर 1 लाख 25 हजार, इसी तरह अंगुली भंग होने पर 37 हजार 500 व पूरी उंगली कटने पर 75 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। मार्केट कमेटी की तरफ से आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई के हाथों गांव अग्रोहा के रणधीर, गांव सदलपुर के सतपाल की मृत्यु पर उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता, गांव सलेमगढ़ निवासी सुभाष को पूरी उंगली कटने पर 75 हजार, गांव काजला निवासी विकास, लिछमा, सीसवाल निवासी दीपक, सारंगपुर निवासी रामसिंह, सदलपुर निवासी सुमित्रा, मिंगनी खेड़ा निवासी बलबीर को 37 हजार 500 रुपये के चेक दिए गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान नवीन बेनीवाल, उपप्रधान संदीप गोयल, नरषोत्तम बिश्नोई, ओमविष्णु बेनीवाल, मंडी सुपरवाइजर रमेश, लेखाकार जितेंद्र व कमेटी के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें