फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ई-सिटी बसों के लिए दिवाली से पहले चालू हो जाएगा चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ई-सिटी बसों के लिए दो से तीन दिन में चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले चबूतरा तैयार किया जाएगा, जिसके ऊपर चार्जर लगाया जाना है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले चार्जिंग प्वाइंट में बिजली की सप्लाई चालू हो जाएगी। दिवाली के बाद हिसार डिपो में ई सिटी बसें पहुंच सकती हैं। अधिकारियों का दावा है कि नवंबर माह से बसें चलनी शुरू हो जाएगी। वीरवार को डिपो में चार्जर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो को पहले चरण में पांच बसें मिलेगी। एक बार चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर चल सकेगी। रोडवेज की ओर से तीन रूट भी फाइनल किए जा चुके हैं। ऐसे में जल्द ही शहरवासियों को ई सिटी बसों का तोहफा मिलेगा। ऑटो की तर्ज पर सिटी बसें चलाई जाएगी। हालांकि अभी तक रोडवेज की ओर से इन बसों का किराया फाइनल नहीं किया गया है। वहीं, बस स्टैंड के पिछले गेट के पास 320 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है।
अभी तक ई सिटी बसों का किराया फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही मुख्यालय से फाइनल होगा। डिपो में ई सिटी बसों को चार्ज करने के लिए चार्जर पहुंच चुका है। -
डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
-
हमारी टीम की ओर से बस स्टैंड वर्कशॉप का निरीक्षण किया जा चुका है। दो से तीन दिन में काम शुरू हो जाएगा। - विजय कुमार, इंजीनियर, जेबीएम कंपनी

हैप्पी कार्ड के लिए बढ़ने लगी भीड़
आचार संहिता खत्म होने के बाद अब हैप्पी कार्ड वितरण में तेजी लाई गई है। कर्मचारियों की ओर से फोन कर लाभार्थियों को बुलाया जा रहा है। इस कारण अब कार्ड लेने आने वाले लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो चुकी है। सुबह से शाम तक वर्कशॉप में कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें