फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका को किया चार्जशीट, अनियमितताएं बरतने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालय में कार्यरत एक अध्यापिका को चार्जशीट किया है। विभाग ने जांच के बाद उनके कार्यों में अनियमितताएं पाईं। अब आगामी विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोटली स्कूल में कार्यरत अध्यापिका, जिनका सिरसा विद्यालय में तबादला हो गया, उनके खिलाफ आरोप लगे कि उन्होंने अनियमितताएं बरती हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) महाबीर प्रसाद की और से जारी पत्र में कहा गया है कि एसएस अध्यापिका के खिलाफ कई आरोप तय हुए हैं। जांच में पता चला था कि स्टील रेलिंग, टैैंक केज, स्केयर मैश जेल, पीपीसी पाइप और अन्य करवाए कार्यों में अंतर पाया गया। आरोप है कि 38827 रुपये की शटरिंग उन्होंने 10000 रुपये में बेच दी। इसके लिए उन्होंने मुख्य अध्यापिका से भी अनुमति नहीं ली और न ही यह राशि एसएमसी के खाते में जमा करवाई। इसके अलावा 7305 रुपये संचायिका फंड से निकलवा लिए और खर्च कर दिए। इसके अलावा करवाए गए कार्य की मूल रिकॉर्ड में भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा भी अन्य आरोप तय किए गए हैं।
इस मामले की जानकारी नहीं है। वैसे अध्यापिका के खिलाफ जांच तो चल रही थी, लेकिन चार्जशीट संबंधी सूचना नहीं है। -आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें