फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अमेरिका में चंद्र मोहन ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया देश का मान

विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद तिरंगे के साथ खुशी जाहिर करते पहलवान चंद्र
विज्ञापन
नारनौंद। अमेरिका के लास वेगास में 14 से 18 अक्तूबर तक आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती अकादमी के पहलवान चंद्र मोहन ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


79 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में उन्होंने अमेरिकी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां ईरान के पहलवान से 3-4 से हारने के कारण वह फाइनल में पहुंचने से महज एक अंक से चूक गए। उनकी उपलब्धि से मिर्चपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अकादमी के कोच एवं पहलवान अजय ढांडा ने बताया कि चंद्र मोहन का प्रदर्शन शानदार रहा। अमेरिकी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंचना उनकी मेहनत और कुश्ती कौशल का प्रमाण है।
विज्ञापन


अकादमी पहुंचने पर होगा स्वागत

कोच जय भगवान राठौर ने बताया कि चंद्र मोहन के अकादमी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। अकादमी में पहलवानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है। चंद्र मोहन की उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

राखीगढ़ी महोत्सव में भी लड़ेंगे कुश्ती

विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद चंद्र मोहन राखीगढ़ी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव के कुश्ती मुकाबलों में भी हिस्सा लेंगे। इससे स्थानीय खेल प्रेमियों को उनका मुकाबला देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें