फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बहन की शादी में पहुंचा चांद

Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/महम। खंड के गांव निंदाना में हत्या के प्रयास का आरोपी रविवार को अपनी बहन की शादी में शरीक होने पहुंचा। पुलिस को आरोपी के कस्टडी से भागने के अलावा हमला कर इसे छुड़वाने की आशंका के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। महम थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही। हिसार पुलिस आरोपी को एस्कॉर्ट करके लाई।
विज्ञापन

गांव निंदाना निवासी चांद के खिलाफ महम थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। वहीं, हांसी के सिटी थाना में षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज है। इसके कारण चांद हिसार जेल में बंद है। बहन की शादी के चलते रविवार को उसे पुलिस सुरक्षा में उसे गांव लाया गया। आरोपी के भागने, इस पर हमला करने या छुड़वाने की संभावना को देखते हुए हांसी एसपी ने रोहतक एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी थी। पुलिस कस्टडी में उसे बहन की शादी में शामिल होने के बाद वापस जेल भेजने के लिए यह कदम उठाया गया। इसके लिए महम थाना की पुलिस भी आरोपी की सुरक्षा में तैनात रही।
चांद के खिलाफ गांव के ही एक युवक पर जानलेवा हमला करने का केस है। लगभग ढाई साल पहले 2022 में चांद पर एक युवक पर फायरिंग करने का आरोप है। घटना में गांव का युवक बाल-बाल बच गया था। हालांकि गोली लगने के बाद वह घायल हो गया था। यह वारदात आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा था। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से कोर्ट केस चला आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि चार बहन भाइयों में चांद सबसे बड़ा है और दोनों बहनों में बड़ी बहन की रविवार शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए जेल जाने के बाद चांद रविवार को अपने गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें