फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके असर से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। मगर बुधवार अल सुबह को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के सीमित स्थानों विशेषकर हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, एनसीआर व दिल्ली में तेज गति से हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। वर्तमान में दो मौसमी प्रणालियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। अरब सागर पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने लगी है। वहीं एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। उधर अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात जैसे ही राजस्थान व गुजरात के नजदीक पहुंच जाएगा। उसकी वजह से गर्मी अपना प्रचण्ड रूप दिखाएगी।

हिसार का बालसमंद व सिरसा का दिन प्रदेश में सबसे गर्म
प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि अभी भी यह सामान्य के बराबर है। मंगलवार को हिसार जिले के बालसमंद व सिरसा में दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहाबाद में सबसे कम 15.1 व अंबाला में सबसे ज्यादा 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें