फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छह चिकित्सकों समेत 26 कोरोना संक्रमित मिले, अस्पतालों में 4395 बेड किए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोविड संक्रमण से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ दी है। मंगलवार को 26 नए मरीज मिलने के साथ ही सक्रिय केस का आंकड़ा 51 पहुंच गया है। संक्रमित मरीजों में नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के 6 चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले तीन दिन में 46 नए मरीज सामने आ चुके हैं। मंगलवार को मॉक ड्रिल के दौरान सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान जिले में 69 सरकारी और निजी अस्पतालों में 1976 आइसोलेशन बेड समेत कुल 4395 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि सोमवार को 83 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि केस सामने आने के बाद सैंपलिंग बढ़ा दी है। नागरिक अस्पताल में 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के भी सैंपल ले रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील कि है कि वे मास्क का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
आईसीयू में 351 बेड की व्यवस्था
दो दिवसीय मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 69 सरकारी और निजी अस्पतालों में बेेड, वेंटिलेटर, चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, दवाइयों का रिकाॅर्ड मांगा गया। जानकारी अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना से ग्रस्त मरीजों के लिए 4395 बेड की व्यवस्था है। इनमें से 1976 आइसोलेशन बेड, 351 आईसीयू बेड, 186 वेंटीलेटर हैं। इसके अलावा 416 चिकित्सक और 117 आयुष चिकित्सक के साथ-साथ 1549 नर्सिंग ऑफिसर का रिकाॅर्ड आया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को लाने के लिए 61 एंबुलेंस की व्यवस्था है।
विज्ञापन

हांसी के नागरिक अस्पताल का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

हांसी नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने लोगों को सामाजिक दूरी की पालना करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में 12 बेड की सुविधा है। ओपीडी में बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में पहले प्रतिदिन 250 पर्ची बनती थी, मगर एक सप्ताह से मौसम में बदलाव के चलते संख्या बढ़कर 450 के करीब पहुंच गई है। इनमें से लगभग 250 मरीज ऐसे हैं जो वायरल से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
एडवाइजरी का नहीं दिख रहा असर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी कि मास्क पहनाना जरूरी है और सार्वजनिक स्थान पर 100 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते। दोनों ही एडवाइजरी का लोगों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भी मास्क नहीं लगा रहे।
विज्ञापन


माह
मरीज

जनवरी
00

8 फरवरी
01

26 मार्च
01

29 मार्च
01

30 मार्च
01

1 अप्रैल
02

2 अप्रैल
01

6 अप्रैल
08

7 अप्रैल
02

8 अप्रैल
03

9 अप्रैल
17

10 अप्रैल
03

11 अप्रैल
26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें