फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चैंपियन इंडिया...जीत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

विज्ञापन
भारत की जीत के बाद सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले युवा। 
विज्ञापन
हिसार। आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराते ही रविवार को शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का जमकर जश्न मना। शहर में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रशंसकों ने नाचकर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन

मैच शुरू से ही रोमांचक रहा और इसका खेल प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया। न्यूजीलैंड के शुरुआती पांच बल्लेबाजों के एक-एक कर सस्ते में आउट होने के साथ-साथ ही दर्शक उछलते रहे। हालांकि बाद के बल्लेबाज स्कोर 251 रन तक ले गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की पार्टनरशिप ने लगभग जीत तय कर दी। दर्शकों ने इस पारी का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन पहले शुभमन और इसके बाद आए विराट के आउट होते ही क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छा गई। श्रेयस अय्यर और रोहित के आउट होने पर तो दुकानों-घरों और मॉल में जहां पहले शोर हो रहा था, वहां शांति छा गई। पर दर्शकों को उम्मीद भी थी कि राहुल और हार्दिक मैच जीता देंगे। दोनों की धुआंधार पारी ने एक बार फिर खामोशी को शोरगुल में बदल दिया।
बाजारों में बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच
फाइनल मैच का क्रेज इतना था कि बाजारों में कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई। यहां मैच शुरू होने से खत्म होने तक दर्शकों की भीड़ लगी रही और इंडिया जिंदाबाद की जयघोष होती रही। रविवार का अवकाश होने की वजह से कहीं भीड़ दिख रही थी तो इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चल रहे टीवी के सामने या बड़ी स्क्रीन पर। उधर, सनसिटी मॉल में रविवार को फिल्म शो रद्द कर लोगों को क्रिकेट मैच दिखाया गया। जैसे-जैसे भारतीय बल्लेबाज चौके-छक्के जड़ रहे थे तब-तब दर्शक कुर्सियों से उठकर जश्न मना रहे थे।
विज्ञापन

सुबह से ही रहा मैच शुरू होने का इंतजार
क्रिकेट प्रेमियों को मैच शुरू होने का इंतजार सुबह से ही रहा। रविवार का अवकाश होने के कारण अधिकतर लोगों ने घर पर ही मैच का मजा लेने का प्लान बनाया। मैच शुरू होते ही परिवार के सदस्य टीवी ऑन कर बैठ गए। इस दौरान चाय-स्नैक्स का भी दौर चलता रहा और मैच का आनंद भी लेते रहे। मैच जीतने के बाद मिठाई मंगवाकर और आतिशबाजी चलाकर इस खुशी को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

यह कहना है क्रिकेट प्रेमियों का

देश ने 12 साल बाद चैंपियन ट्रॉफी जीती है। यह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। फाइनल मुकाबला काफी रोमाचंक भरा रहा। - दीपक जोशी
- मैच का रुख काफी बार बदला। कभी इंडिया का पलड़ा भारी दिखा तो कभी न्यूजीलैंड का। मगर आखिरकार टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम ही कर ली। - अमरजीत

- पूरे मैच में दिल तेज गति से धड़कता रहा। यह वाकई में एक फाइनल मुकाबला रहा। टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की इस जीत में भूमिका रही। - अमित शर्मा

- फाइनल मुकाबला जबरदस्त रहा। मैच पल-पल में बदलता रहा। बीच में काफी ऐसे क्षण आए, जब लगा कि दिल ने धड़कना ही बंद कर दिया है। - मुनीष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें