फोटो संख्या 7
हांसी। सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी कर पुलिस ने वीरवार को 1256 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहनों के चालान काटे। वहीं पूरे दस्तावेज नहीं होने पर बुलेट बाइक का 22 हजार रुपये का चालान किया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के दो, बिना सीट बेल्ट के दो, तेज गति के 15, नो पार्किंग के 16, तीन सवार का एक, चेंज लेन ड्राइव के सात, प्रेशर हॉर्न का एक, बुलेट से पटाखा छोड़ने का एक और अन्य यातायात के नियम तोड़ने पर 72 चालान काटे। इसके अलावा वाहन चोरी निरोधक टीम ने बवानी खेड़ा के सुरेश को चोरीशुदा बाइक के साथ पकड़ा। वही हिसार में जिला पुलिस ने वीरवार को सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का पालना न करने वाले 120 वाहन चालकों के चालान काटे। सीलिंग प्लान के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने नाकों को चेक किया और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के बीच पुलिस की मौजूदगी और इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 1066 वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 120 वाहन चालकों के चालान किए। संवाद