फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के जगबीर सिंह बने हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन

Sat, 02 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
हिसार के जगबीर सिंह बने हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन - फोटो : bureau
विज्ञापन
राज्य सरकार ने शुक्रवार को हिसार निवासी डॉ. जगबीर सिंह को हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। वे पिछले बीस वर्ष से लाहौरिया स्कूल में निदेशक/प्रशासक के पद पर कार्यरत हैं। जगबीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी हैं।
विज्ञापन


नागपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके हैं। शहर में नगर कार्यवाहक और जिला शारीरिक प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के वे काफी नजदीक रहे हैं। वर्ष 1990 और 1994 में खट्टर हिसार के विभाग प्रचारक थे।

इस दौरान डॉ. जगबीर ने उनके नेतृत्व में संघ के लिए काफी कार्य किया। 54 वर्षीय डॉ. जगबीर सिंह ने 1983 में चौधरी चरण सिंह विवि से प्रथम श्रेणी में बीएससी हॉनर्स की थी। एनिमल साइंस में एमएससी की और विवि से ही पीएचडी भी की। डॉ. जगबीर कई संस्थाओं से जुडे़ रहे। इसके अलावा पंचनद रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कई रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं।
विज्ञापन


प्यार से सुधारेंगे शिक्षा का स्तर
डॉ. जगबीर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि चेयरमैन बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी स्कूलों के शिक्षा को ढांचे को सुधारना रहेगा। उन्होंने माना कि शिक्षा का स्तर गिर रहा है। इसके सुधार के लिए कई कार्य करने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वे तानाशाह की तरह नहीं प्यार से और सभी के सहयोग से शिक्षा में सुधार लाएंगे। इसी सोच से उन्होंने लाहौरिया स्कूल में परिवर्तन किया था। नतीजतन आज स्कूल का रिजल्ट श्रेष्ठ है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में ड्रॉप ऑउट की समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

उनका मानना है कि प्रत्येक शिक्षक हर बच्चे को गोद ले ले तो शिक्षा का स्तर खुद ही सुधर जाएगा। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह पद नहीं जिम्मेदारी व दायित्व मिला है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें